कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210 ई.)
तुर्की गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक 1206 ई. में मुहम्मद गौरी का उत्तराधिकारी बना। तुर्की गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने सुल्तान का पद धारण न कर 'मलिक' तथा 'सिपहसालार' के पद से शासन किया | कुतुबुद्दीन ऐबक का राज्याभिषेक लाहौर में हुआ था। कुतुबुद्दीन ऐबक को भारत का प्रथम मुस्लिम शासक भी माना जाता है। अपनी उदारता तथा दानी स्वभाव के कारण यह लाखबख्श तथा 'हातिम द्वितीय' के नाम से भी जाना जाता है। 'कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद' तथा 'अढाई दिन का झोपड़ा' के निर्माण का श्रेय कुतुबुद्दीन ऐबक को जाता है। 1210 ई. में 'चौगान (पोलो)’ खेलते समय घोड़े से गिरने के कारण कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु हो गई और कुतुबुद्दीन ऐबक का मकबरा लाहौर में है।