|| आरती महावीर स्वामी ||
जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी-2 |
बाल ब्रह्मचारी व्रत-2, पाल्यो तपधारी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
आतम ज्ञान विरागी, समदृष्टि धारी-2 |
माया मोह विनाशक-2, ज्ञान ज्योति जारी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो-2 |
हिंसा पाप मिटाकर-2, सुधर्म परचार्यो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
इह विधि चाँदनपुर में, अतिशय दर्शायो-2 |
ग्वाल मनोरथ पूर्यो-2, दूध गाय पायो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
अमरचंद को सपना, तुमने प्रभु दीना-2 |
मंदिर तीन शिखर का-2, निर्मित है कीना |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
जयपुर-नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी-2 |
एक ग्राम तिन दीनो-2, सेवा-हित यह भी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
जो कोर्इ तेरे दर पर, इच्छा कर आवे-2 |
होय मनोरथ-पूरण-2, संकट मिट जावे |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
निशि-दिन प्रभु-मंदिर में, जगमग-ज्योति जरे-2 |
हम सेवक चरणों में-2, आनंद-मोद धरें |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
महावीर प्रश्नोत्तरी(Mahavir Bhagwan Question Answer)
प्रश्न: तीर्थंकर महावीर जी का जन्म कहा हुआ था ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: महावीर स्वामी जी का जन्म बिहार के कुण्डलपुर नगर में हुआ था(जोकि अब नालंदा जिले में है)।
प्रश्न: महावीर जी का जन्म कब हुआ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: महावीर जी का जन्म ईसापूर्ण 599 में हुआ।
प्रश्न: महावीर जी के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: महाराजा सिद्धार्थ ।
प्रश्न: महावीर स्वामी जी के माता का क्या नाम था?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: त्रिशला देवी ।
प्रश्न: जन्म के समय महावीर जी का क्या नाम था ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: वर्धमान ।
प्रश्न: महावीर जी ने दीक्षा कितनी आयु में ली थी ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: 30 वर्ष की आयु में।
प्रश्न: दीक्षा लेने के बाद प्रथम उपसर्ग किसने किया?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: संगम देव ने
प्रश्न: कुल आयु कितनी थी ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: 72 वर्ष ।
प्रश्न: भगवान का चिन्ह क्या है ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: सिंह
प्रश्न: प्रथम गणधर कौन थे ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: इंद्रभूति गौतम
प्रश्न: कुल कितने गणधर थे?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: 11
प्रश्न: महावीर जी का जन्म किस तिथि को हुआ ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी।
प्रश्न: महावीर जी ने निर्वाण/मोक्ष किस तिथि को प्राप्त किया ?
उत्तर देखे: click here
उत्तर: कार्तिक मास की अमावस्या को ।