Answer :- 44(20/29)
2). दो संख्याएँ, तीसरी संख्या से क्रमशः 10% और 25% अधिक हैं। दोनों संख्याओं का अनुपात क्या है?
Answer :- 22:25
3). A, B और C ने कुछ निवेश किया और उनकी समयावधि का अनुपात क्रमशः 3 : 2 : 7 है। A, B और C के लाभ का अनुपात क्रमशः 4 : 3 : 14 है। A, B और C के निवेश का अनुपात क्या है?
Answer : - 8:9:12
4). एक बाइक को उसके अंकित मूल्य पर 44% की छूट देकर ₹87,500 में बेचा जाता है। बाइक का अंकित मूल्य (₹ में) कितना है?
Ans 1,56,250
5). A, B, C तीन बिंदु इस प्रकार हैं कि AB = 9 cm, BC = 11 cm और AC = 20 cm है। बिंदु A, B, C से गुजरने वाले वृत्तों की संख्या कितनी है?
Ans :- 0
6). एक कांच के जार में 6 सफेद, 8 काले, 4 लाल और 3 नीले कंचे हैं। यदि जार से एक कंचा यादृच्छिक रूप से चुना जाता है, तो इसके काले या नीले रंग के होने की क्या प्रायिकता है?
Ans : - 11/21
7). दिए गए वितरण का बहुलक ज्ञात कीजिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)।
वर्ग अंतराल | 5-10 | 10-15 | 15-20 | 20-25 | 25-30 | 30-35 |
बारंबारता | 8 | 7 | 6 | 9 | 11 | 10 |
Answer :- 28.33
8). यदि ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो 1 वर्ष के लिए 20% प्रति वर्ष की दर से ₹8,000 पर चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
Ans: - 1680
9). एक टोकरी में 350 अंडे हैं। यदि 12% अंडे सड़े हुए हैं, तो कितने अंडे बेचने के लिए पर्याप्त हैं?
Ans:- 308
10). एक वृत्त, चतुर्भुज ABCD की चारों भुजाओं को स्पर्श करता है। यदि AB = 18 सेमी, BC = 21 सेमी और AD = 15 सेमी है, तो CD की लंबाई कितनी है?
Ans :- 18 सेमी
11). 21 सेमी भुजा वाले एक लकड़ी के घन से काटे जा सकने वाले सबसे बड़े गोला का आयतन कितना है?
Ans: 4851 cm3
12).
13). दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।
30 – [40 – {56 – (25 – 13 – 12)}]
Ans : - 46
14). दो कर्मचारियों की आय का अनुपात 7 : 4 है, और उनके व्यय का अनुपात 3 : 1 है। यदि उनमें से प्रत्येक प्रति माह 4,800 रुपये बचाने का प्रबंधन करता है, तो उनकी मासिक आय का योग (रुपये में) ज्ञात करें।
Ans :- 21120
15). यदि किसी गोले की त्रिज्या 48% कम कर दी जाए, तो उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल कितने प्रतिशत कम हो जाएगा?
Ans :- 76.96%
16).दो संख्याओं का गुणनफल 1500 है और उनका महत्तम समापवर्तक 10 है। ऐसे संभावित युग्मों की संख्या कितनी है?
Ans :- 2
17). एक आदमी 5,000 रुपये में एक मशीन खरीदता है। एक वर्ष बाद वह उसे 6000 रुपये में बेचता है। दो वर्ष बाद वह फिर उसी मशीन को 8,000 रुपये में खरीदता है और उसे 10,000 रुपये में बेचता है। दोनों लेनदेन के लिए उसका कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Ans :- 23.08%
18). निम्नलिखित का मूल्यांकन कीजिए।
sin 25° sin 65° – cos 25° cos 65°
Ans: - 0
19). ΔPQR में, PQ = QR है और O, ΔPQR का एक आंतरिक बिंदु इस प्रकार है कि ∠OPR = ∠ORP है। निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: (i) ΔPOR एक समद्विबाहु त्रिभुज है। (ii) O, ΔPQR का केन्द्रक है। (iii) ΔPQO, ΔRQO के सर्वांगसम है। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?
Ans : Only 1 and 3
20). एक आदमी स्थिर जल में 10 किमी/घंटा की गति से नाव चला सकता है। जब नदी 4.5 किमी/घंटा की गति से चल रही होती है, तो उसे एक स्थान तक नाव से जाने में और प्रारंभिक बिंदु पर वापस आने में 2 घंटे लगते हैं। वह स्थान कितनी दूर (किमी में) है? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)।
Ans : - 7.98
21). प्रथम पाँच प्राकृत संख्याओं के घनों का औसत ज्ञात कीजिए।
Ans :- 45
22). m के किस मान के लिए समीकरण निकाय 17x + my + 102 = 0 और 23x + 299y + 138 = 0 के अनंत हल होंगे?
Ans: - 221
23). एक आयताकार पार्क 120 मीटर लंबा और 104 मीटर चौड़ा है। पार्क की सीमा के साथ-साथ एक 1-मीटर चौड़ा पथ चलता है, जो पूरी तरह से पार्क क्षेत्र के अंदर रहता है। इस प्रकार, पथ के बाहरी किनारे पार्क की चारदीवारी के साथ चलते हैं। पथ के अंदर के किनारों को नगण्य मोटाई की एक सफेद रेखा से चिह्नित किया गया है। यदि प्रत्येक मीटर को सफेद रेखा से चिह्नित करने के लिए 2.50 रुपये की लागत आती है, तो पथ के अंदर के किनारों को पूरी तरह से चिह्नित करने के लिए कितना खर्च (रुपये में) होगा?
Ans: - 1100
24). एक पात्र में 40 लीटर दूध रखा है। इस पात्र से 4 लीटर दूध निकाला गया है और पानी से प्रतिस्थापित किया गया है। यह प्रक्रिया और दो बार दोहराई जाती है। पात्र में अब कितना दूध है?
Ans: - 29.16 लीटर
25). 8,000 रुपये पर 3 वर्षों में दो बैंकों से प्राप्त साधारण ब्याज का अंतर 800 रुपये है। यदि दो बैंकों में सालाना ब्याज की दर R1 और R2 है, तो R1 - R2 का मान क्या है? (जहाँ R1 > R2 है)
Ans. 3(1/3)%
26).
27). एक लाइट हाउस के विपरीत दो जहाज इस प्रकार हैं कि तीनों संरेखीय हैं। लाइट हाउस के शीर्ष से दोनों जहाजों के अवनमन कोण 30° और 60° हैं। यदि जहाजों के बीच की दूरी 230√3 मीटर है, तो लाइट हाउस की ऊँचाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए।
Ans. 172.5
28). निम्नलिखित आंकड़ों का अंकगणितीय माध्य _________ है।
23, 17, 20, 19, 21
Ans: - 20
29) संख्या 5769116 निम्नलिखित में से किस संख्या से विभाज्य है?
Ans:- 4
30).